प्रमुख खबरें
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान पटना में शहीद हुए अमर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान पटना में हुए ऐतिहासिक घटनाक्रम की गूंज आज भी हमारे दिलों में है।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इस दिन हजारों छात्रों ने पटना सचिवालय पर राष्ट्रीय झंडा फहराने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में अंग्रेजी प्रशासन ने युवाओं पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें सात वीर युवा शहीद हो गए। इन सात युवाओं का बलिदान न केवल बिहार, बल्कि देश भर के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बना। यह घटना स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में साहसिक छात्र बलिदान का प्रतीक है। ध्यातव्य है कि पटना कांड की स्मृति में पटना सचिवालय के समक्ष स्थित ‘सप्तमूर्ति’ शहीद स्मारक आज भी उनके अतुल्य बलिदान की याद दिलाती है।

