अपराधकिशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : रेप मामले में एक सप्ताह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, आरोपी फरार बताये जा रहे हैं

किशनगंज, 09 अगस्त (के.स.)। पौआखाली नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया के खिलाफ दर्ज रेप मामले में घटना/मामला सामने आए एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी लल्लू मुखिया फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि मामला दर्ज होने के इतने दिनों बाद भी पुलिस आरोपी तक क्यों नहीं पहुंच पाई है।

इस संबंध में पौआखाली थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण ने ऑफ कैमरा बताया कि मामले में पुलिस अपना काम कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अब देखना है कि पुलिस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है और आरोपी की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पीड़िता के पति का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते नजर आते हैं कि उनका एक छोटा सा दुकान था जो अब बंद है जिसके पीछे का कारण उन्होंने बताया कि उन्हें आरोपी के गुर्गों द्वारा कथित तौर पर धमकियां दी जा रही है जिसके कारण वह भय के माहौल में है। जीवन यापन चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण वह लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगा रहे हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button