नवादाराजनीति

कांग्रेस में संगठन विस्तार को लेकर हुई बैठक:- प्रभाकर झा 

आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को नवादा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभाकर झा की अध्यक्षता में संगठन विस्तार को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभाकर झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन का अभियान चलाया जा रहा है और संगठन सृजन के तहत ही जिला कमिटी , ब्लॉक कमिटी बनाया जाएगा। श्री झा ने कहा कि नवादा जिला अंतर्गत आठ ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति संगठन सृजन के विशेष सदस्यता अभियान के तहत की गई शेष ब्लॉक पकरीबरावां , कौआकोल , सिरदला , नरहट , अकबरपुर और नारदीगंज तथा जिला कांग्रेस कमिटी में 31 से 41 सदस्यों की नियुक्ति भी संगठन सृजन के विशेष सदस्यता अभियान के तहत शीघ्र ही हो जाएगी। श्री झा ने ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि 14 ब्लॉक में से आठ ब्लॉक नवादा , हिसुआ , रजौली, मेसकौर , गोविंदपुर , रोह , वारसलीगंज , काशीचक में ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति हो चुकी है तथा संगठन विस्तार करते हुए बिना सदस्यता के ब्लॉक कमिटी में 21से 31 लोगो की कमिटी एवं 3 से 4 पंचायत पर तथा नगर में 2 से 3 वार्ड पर एक मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति शीघ्र से शीघ्र करने का दिशा निर्देश दिया गया जिससे कि जनहित की समस्याओं को लेकर संगठन सड़को पर उतर कर डबल इंजन की सरकार के कानों तक आवाज पहुंचा सके। श्री झा ने कहा कि मौजूदा समय में जिला कमिटी अभी भंग है और नई कमिटी संगठन सृजन के तहत शीघ्र से शीघ्र बनाई जाएगी इसलिए जिला कमिटी के कोई भी पूर्व के पदाधिकारी अपनी इस्तीफा समाचार पत्रों में प्रकाशित कर कार्यकर्ता को सिर्फ गुमराह कर रहे है लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता गुमराह होने वाले नहीं है।

आज के इस बैठक में पीसीसी डेलिगेट बलिराम सिंह , जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सह हिसुआ ब्लॉक के संगठन सृजन पर्यवेक्षक गोपाल कुमार , नवादा प्रखंड कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष रामजन्म सिंह , हिसुआ प्रखंड कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष विक्की कुमार , वारसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार , रजौली प्रखंड अध्यक्ष कुंदनदीप , मेसकौर ब्लॉक अध्यक्ष इंदु सिन्हा , इंटक जिला अध्यक्ष मनीष कुमार , भारत यात्री नवीन पासवान हिसुआ प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार , सत्येंद्र प्रसाद , अनुसूचित जाति के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार , अजय कुमार , अमित कुमार , चंदन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button