प्रमुख खबरें

जनसुनवाई में उप-मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

नीतीश कुमार की विकासोन्मुखी नीतियों को आगे बढ़ा रही एनडीए सरकार - बिजेंद्र प्रसाद यादव

बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव एनडीए की जीत शत-प्रतिशत सुनिश्चित – भगवान सिंह कुशवाहा

 त्रिलोकी नाथ प्रसाद ।जद(यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं माननीय मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के विधिसम्मत एवं त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मीडिया से बातचीत करते हुए माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जिस प्रकार नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स वसूला जाता है, उसी प्रकार बिहार सरकार ने स्टेट हाईवे पर भी टोल वसूली का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य सड़कों के बेहतर रख-रखाव एवं मेंटेनेंस के लिए आवश्यक रिवेन्यू जुटाना है।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ‘‘न्याय के साथ विकास’’ एवं ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए माननीय श्री नीतीश कुमार की विकासोन्मुखी नीतियों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून सबके लिए समान है। कोई भी व्यक्ति चाहे किसी भी पद पर हो, यदि वह कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

माननीय मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने भरत तिवारी प्रकरण पर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। जांच आयोग अपना कार्य कर रहा है और जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्य स्वतः सामने आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस विषय पर अनावश्यक बयानबाजी से बचना चाहिए। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के संबंध में श्री कुशवाहा ने कहा कि वहां एनडीए की जीत शत-प्रतिशत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर केवल सोशल मीडिया के नेता हैं और जमीनी स्तर पर उनका कोई जनाधार नहीं है।

Related Articles

Back to top button