प्रमुख खबरें

लक्ष्य के साथ ईमानदार प्रयास दिलाती है सफलता: एसडीएम चयनीय अनंत लाल।

-वारिसलीगंज के दो होनहार युवा ने बीपीएससी सतरहवी में पाई सफलता।

फ़ोटो: 1.अनंत लाल, रैंक 159 (एसडीएम)
2. आयुष राज, रैंक 844, रेवेन्यू अधिकारी।

मनीष कमलिया/लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदार प्रयास एवं कठिन परिश्रम से आप सफलता के उच्च शिखर तक पहुंच सकते हैं। जिंदगी में सीखने की भूख जिस किसी के भीतर है,वे आज नहीं तो कल सफलता की मंजिल को जरूर पा लेंगे। उक्त बातें वारिसलीगंज के कोचगांव पंचायत की झौर गांव निवासी छोटे से किराना दुकान संचालक दयानंद लाल का पुत्र अनंत लाल ने कही। दो सप्ताह पहले प्रकाशित बीपीएससी 70 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। परीक्षा में झौर गांव के अनंत लाल ने 159 रैक लाकर एसडीएम पद के लिए चयनित हुए है। मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे अनंत ने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता पाई है। अनंत की एकेडमी शिक्षा वारिसलीगंज के बीके साहू इंटर विद्यालय तथा एसएन सिन्हा कालेज से हुई है। पटना में अपने रुममेट सर्वेश कुमार के साथ रहकर सफलता की कहानी लिखी है। अनंत कहते है कि मेरी सफलता में सर्वेश का बड़ा योगदान रहा है। फिलहाल अनंत यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी में जुटे है। सफलता की सूचना से परिवार समेत वारिसलीगंज क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
दूसरी ओर वारिसलीगंज उत्तर बाजार के दुर्गा स्थान निवासी किराना दुकानदार मुरारी प्रसाद का पुत्र आयुष राज ने कड़ी मेहनत के बल पर बीपीएससी 70 की परीक्षा में 844 वी रैक लाकर रेवेन्यू आफिसर के पद पर चयनित हुए है। बताया गया कि आयुष 2024 में यूपीएससी की परीक्षा में इंटरब्यू दिया था, लेकिन फाइनल सेलेक्शन नहीं हुई थी। आयुष के चयन से बाजारवासियों में व्यापक खुशी देखी जा रही है। अपने दोनो लाल की सफलता पर वारिसलीगंज के बुद्धिजीवी, पत्रकारो एवं जनप्रतिनिधि गौरवांवित महसूस कर रहे है। शिक्षाविद डा गोविंद जी तिवारी, मुखिया राजकुमार सिंह, पूर्व विधायक अरुणा देवी, बर्तमान बिधायिका कुमारी अनीता,समेत स्थानीय पत्रकार अशोक कुमार, उमाशंकर पाठक, सुजीत कुमार, मनीष कमलिया,मिथिलेश कुमार,शानू सिंह, सुबोध कुमार आदि ने दोनो सफल अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामना दिया है। बीपीएससी परीक्षा परिणाम बाद झौर समेत वारिसलीगंज उत्तर बाजार में खुशीनुमा माहौल में मिठाई बांटी गई। वही वारिसलीगंज के युवाओ ने गुलाल उड़ा एवं पटाखे फोड़कर एक साथ होली एवं दीपावली मनाया।

वारिसलीगंज रेलवे प्लेटफार्म पर किया योग।
संस, जागरण, वारिसलीगंज :

विश्व योग दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के कई स्थानों पर योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अल सुबह में पूर्व-मध्य रेलवे के किऊल-गया रेलखंड के वारिसलीगंज प्लेटफार्म संख्या 1 पर नगर के गणमान्य लोगों ने अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा के नेतृत्व में योग व्यायाम कर विश्व योग दिवस मनाया। जबकि नेवाजगढ में अनिल कुमार के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया।

खोए दिव्यांग के मिलने से परिवार में खुशी।

Related Articles

Back to top button