उत्क्रमित मध्य विद्यालय वरसियावा में सेवा निवृत्त सहायक शिक्षक को दी गई विदाई।…

सोनू यादव/एकंगरसराय(नालन्दा) बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय वरसियावा के सहायक शिक्षक संजय कुमार की सेवानिवृत के बाद विदाई सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई. इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उनका शानदार विदाई सह सम्मान समारोह आयोजन किया गया.उपस्थित वक्ताओं ने उन्हें मृदुभाषी,मिलनसार और कुशल प्रशासक की संज्ञा दी. लोगों ने कहा कि संजय कुमार अपने संपूर्ण कार्यकाल में अपने दयालु स्वभाव से शिक्षकों के दिलों में जगह बनाई है, जो सदियों तक याद की जायेगी.उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की.
इस अवसर पर एकंगरसराय उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक निवेदिता कुमारी सिन्हा, रजत जयंती, बिन्दु प्रसाद, संजय कुमार,श्रवण कुमार,अजय कुमार सिंह,डोमन पंडित,सुधीर कुमार,रमेश कुमार, संजय कुमार,विनोद प्रसाद,नवल प्रसाद,अभ्येंद्र प्रसाद,शशिकांत कुमार वर्मा,धीरेन्द्र कुमार सहित दर्जनों गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.कार्यक्रम की अध्यक्षता बिन्दु प्रसाद तथा संचालन शशिकांत कुमार वर्मा ने की फोटो:-विदाई समारोह में शामिल शिक्षकगण व गण्यमान्य लोग


