प्रमुख खबरें

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने जम्मू एवं कश्मीर प्रवास के क्रम में सपरिवार जम्मू स्थित ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजा–अर्चना की तथा संध्या आरती में सम्मिलित हुए।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने कहा कि रघुनाथ मंदिर भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्रीय एकता का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा एवं धार्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। ऐसे तीर्थस्थल हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और आध्यात्मिक मूल्यों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने भगवान श्रीराम से देश की सुख-शांति, समृद्धि तथा बिहार के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button