प्रमुख खबरें

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर कहा कि यह दिन खेलों के माध्यम से हर उम्र, लिंग और बिना किसी भेदभाव के शारीरिक व सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/यह दिन ओलंपिक आंदोलन की एकता, खेल भावना और वैश्विक मित्रता को उजागर करता है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की स्थापना वर्ष 1894 में पियरे डी कूबर्टिन ने की थी,यह समिति ही ओलंपिक खेलों का आयोजन करती है। इस दिन का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करना, ओलंपिक भावना को बढ़ावा देना और ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन’ की सोच को लोकप्रिय बनाना है। वर्ष 2026 की थीम “खेल: सेतु निर्माण, बाधाएं तोड़ना” है जिसका उद्दश्य खेल से लोगों को आपस में जोड़ना,शांति को बढ़ावा देना और समावेशी दुनिया का निर्माण करना है।

Related Articles

Back to top button