ताजा खबर

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के बिहार प्रदेश कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित की गई उक्त अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन में योग को नियमित करने का संकल्प लिया।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इस अवसर पर पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योग करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने प्रेस को बताया कि पार्टी के माननीय गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान विभागीय प्रवास के दौरान पुणे मे योग में शिरकत किया I इस अवसर पर बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय सांसद शांभवी चौधरी प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी माननीय मंत्री संजय सिंह माननीय विधायक संजय सिंह विष्णु देव पासवान प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पांडे डॉ अजय शंकर शर्मा सलीम साहिल नित्यरंजन सिंह मनीष कुमार सिंह पंकज पांडे दिलीप यादव पवन राज प्रकाश कुशवाहा संजय पासवान , आदित्य पांडे शरणजीत पासवान सत्य प्रकाश पासवान अंजलि सागर ओमप्रकाश भारती मौजूद थे I

Related Articles

Back to top button