अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्णिया : एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह समेत 8 को किया गिरफ्तार

एके-47 के 10 गोली, 02 पिस्टल, 01 राइफल की हुई बरामदगी

प्रभात कॉलोनी स्थित घर के परिसर से 350 एमएम की 24 गोली बरामद

पूर्णिया, 08 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पूर्णिया से कुख्यात अपराधी अनिकेत कुमार सिंह ऊर्फ बिट्टू सिंह समेत 8 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने घर पर छापेमारी कर बिट्टू सिंह को गिरफ्तार किया है। बिट्टू सिंह के पास से एके-47 के 10 गोली, 02 पिस्टल, 01 राइफल की बरामदगी हुई है। साथ ही बिट्टू सिंह के प्रभात कॉलोनी स्थित घर के परिसर से 350 एमएम की 24 गोली बरामद किया है। पुलिस की मानें तो बिट्टू सिंह अपने घर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। वहीं अपराधी बिट्टू सिंह और उसकी पत्नी ने राजनीतिक साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया है। पूर्णिया सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि बिट्टू सिंह और उसके साथी अररिया फारबिसगंज के इलाके में सोना चांदी व्यवसाई के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी और उसी आधार पर बिट्टू सिंह और उसके 8 अन्य साथियों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं गिरफ्तारी के बाद बिट्टू सिंह और उनकी पत्नी अनुप्रिया सिंह पुलिस के पास पहुंच कर सभी आरोपों को बेबुनियाद ठहराया है। अनुप्रिया ने कहा कि पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। पिछले 2 वर्षों से वे बाहर रह रहे हैं और किसी तरह की कोई घटना को अंजाम नहीं दिए हैं। यह पूरी तरह राजनीतिक साजिश है। बिट्टू सिंह ने मीडिया से बात करते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। बिट्टू सिंह ने कहा कि उन्हें राजनीति साजिश के तहत फंसाया जा रहा है इसमें एक मंत्री का हाथ है। हालांकि खुलकर नाम बताने से बिट्टू सिंह ने साफ मना कर दिया। बिट्टू सिंह ने कहा कि मैं घर पर अपने नौकर, ड्राइवर, गार्ड और परिवार के अन्य लोगों के साथ था। लेकिन पुलिस ने उन्हें अपराधी बताकर साजिश के तहत गिरफ्तार किया है। पिछली बार भी साजिश कर उन्हें फंसाया गया था और इस बार फिर साजिश को दोहराया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button