ज्योतिष/धर्मताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़योजनाराजनीतिराज्यविचार

ठाकुरबाड़ी मंदिर में विवाह मंडप और मंदया नदी छठ घाट का सीढ़ी निर्माण का शिलान्यास क्षेत्र की प्रगति का प्रतीक साबित होगा – पुष्पा देवी

केवल सच – पलामू

छतरपुर  :- छतरपुर ठाकुरबाड़ी मंदिर में विवाह मंडप और छठ घाट के निर्माण का शिलान्यास विधायक मद की राशि से किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार मौजूद थे।
मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा सरकार में कोई किसी का सुनने वाला नही है। उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी भयावह है कि सदन में भी किसी विधायक की बात नही सुनी जा रही है।
पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने आपसी तालमेल पर बल देते हुए कहा कि हम सभी को दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करना चाहिए।
विधायक  पुष्पा देवी ने कहा कि उक्त काम छह महीने पहले हो जाता परन्तु कुछ तकनीकी कारणों से विलंब हुआ।
विधायक  ने ठाकुरबाड़ी मंदिर का भब्य गेट निर्माण की भी घोषणा की।
इस मौके पर भाजपा मंडल के सभी गणमान्य नेता, मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी, नगर पंचायत के वरिष्ठ लोग और मीडिया बंधु मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button