किशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पीएम मोदी का पुतला दहन।

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के लोकसभा से सदयस्ता समाप्त किये जाने के विरोध में पीएम नरेंद्र मोदी का पश्चिमपाली चौक में किया पुतला दहन, मुख्य अतिथि के रूप में किशनगंज सांसद डॉ मो जावेद आज़ाद रहे मौजूद।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर के पश्चिमपाली चौक पर रविवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो आज़ाद साहिल के अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के लोकसभा से सदयस्ता समाप्त किये जाने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में किशनगंज सांसद डॉ मो जावेद आज़ाद मौजूद रहे।पश्चिमपाली चौक में पुतला दहन के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष पिंटू चौधरी केनेतृत्व में गांधी घाट स्थल में महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष उपवास में कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे। इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, विधायक प्रतिनिधि अबसारुल हुसैन, जिला उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शमशीर अहमद दारा, जिला परिषद इमरान आलम, महिला जिलाध्यक्ष शाहजहां बेगम, महिला कांग्रेस नेत्री इला देवी, महिला प्रखंड अध्यक्ष सहिदा बेगम, नगर कांग्रेस प्रभारी जुल्फेकार अंसारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सजल साहा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सरफ़राज़ खान, कांग्रेस नगर महासचिव मो हबीब, विचार मंच के चेयरमैन नीरज कुमार, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शंभु यादव, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमजद अली, युवा कांग्रेस जिला संयोजक वसीम अख्तर, युवा कांग्रेस नेता शौकत अली, युवा नेता मुस्तुफा, कांग्रेस नेता आदर्श कुमार साह, जिला महासचिव तौसीफ अंजार, सोशल मीडिया अध्यक्ष मो सहजाद, युवा कांग्रेस नेता अजहर अंजुम सहित कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्तिथ थे। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो आज़ाद साहिल ने कहा कि राहुल गांधी की सदयस्ता समाप्त करने के पीछे भाजपा की बड़ी साजिश परिलक्षित हो रही है। सूरत गुजरात मे भाजपा के विधायक द्वारा 4 साल पूर्व राहुल गांधी के द्वारा चुनावी भाषण में दिए गए बयान को झूठा आधार केस दर्ज कराया गया था। तत्कालीन मजिस्ट्रेट के रहते पेटिसनर ने जो भाजपा के विधायक है, अपने ही केस को हाईकोर्ट से स्टेय करा लिया, जब पहले वाले मजिस्ट्रेट का ट्रांसफर हुआ तब भाजपा विधायक ने स्टेय वापस ले लिया। राहुल गांधी देश के शहीदी परिवार से आते है, वह हमेशा सत्य और अहिंसा की बात करते है। सच्चाई उनके रग रग में है। भारत जोड़ो यात्रा के दरम्यान लाखो लोग से मिलकर अपनी दर्द और पीड़ा अपने नेता को बताया। देश मे चल रहे वयापक स्तर पर भष्टाचार अडानी का फ़्रॉड को लेकर संसद भवन में कई प्रशनो का बौछार भाजपा सरकार और मोदी पर किया गया। उनके द्वारा दिये गए संसद भवन में भाषण को एक बड़े हिस्से की एक्सपोज़ कर दिया गया। राहुल गांधी देश की ज्वलंत समस्याओं को लगातार देश की जनता की हित मे उठाते रहे है, जिसमे भाजपा की सरकार परेशान रहती थी। चाहे वह नोट बन्दी हो , जीएसटी हो, कोरोना काल में सरकार द्वारा फैलाई गई अव्यवस्था, ईडी-सीबीआई, इनकम टैक्स का विपक्ष के नेताओ पर दुरुपयोग जैसे तमाम मुद्दे को उठाते रहे। इस देश के लोकतंत्र को राहुल गांधी के परिवार ने खून ने सींचा है। वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष पिंटू चौधरी ने कहा कि जो सोचते हैं कि हमें अपमानित करके एजेंसियों से छापे मरवाकर हमें डरा देंगे, वो गलत सोचते हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। इस दौरान किशनगंज सांसद डॉ मो जावेद आज़ाद ने कहा कि मोदी जी, विदेशों से ना आया काला धन, पर “परम मित्र” ने शेल कंपनियों द्वारा किया ग़बन। सच्चाई ये है कि अडानी को बचाने के लिए आप कर रहें है लोकतंत्र का दमन। सांसद डॉ आजाद ने कहा कि आप क्यों नहीं बताते दो हजार करोड़ किसके है ? विपक्ष का मुँह बंद करने के बजाय, अपना मौन व्रत तोड़िए।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button