ताजा खबर

रंगभूमि मैदान पूर्णिया के महारैली की व्यवस्थाओं पर कोर कमिटी की हुयी बैठक

Sagar Kumar special Reporter 

महारैली की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने पर तैयारी समिति में हुआ मंथन
रंगभूमि मैदान पूर्णिया के महारैली की व्यवस्थाओं पर कोर कमिटी की हुयी बैठक

केवल सच मासिक पत्रिका फरवरी अंक लेना ना भूले
www.kewalsach.com

23 फरवरी 2023, पटना।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी के संयोजकत्व में महागठबंधन द्वारा पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को आयोजित महारैली की सफलता हेतु बनायी गयी तैयारी समिति की आज लायंस सेवा सदन पूर्णिया में बैठक हुयी। तैयारी समिति कोर कमिटी के लोग बैठक के बाद रंगभूमि मैदान पहुंचकर वहां की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

Advertisement Place
Advertisement Place

बैठक में तैयारी समिति के सह संयोजक बिहार सरकार के मंत्री श्री शाहनवाज आलम, मंत्री श्री आलोक मेहता, मो0 अफाक आलम, श्रीमति लेशी सिंह व श्री ललित यादव, सांसद श्री संतोष कुमार कुशवाहा व मो0 असफाक करीम, विधानपार्षद डाॅ0 सुनील कुमार सिंह व श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह, हम के श्री राजेन्द्र यादव, माले के मो0 इस्लामुद्दीन, सीपीआई के श्री ओम प्रकाश नारायण व सीपीएम के श्री राजीव सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement Place
Advertisement Place

तैयारी समिति की बैठक में महारैली से जुडी तमाम व्यवस्थाओं पर सदस्यों ने विस्तार से अपने विचार रखे एवं उनपर मंथन किया गया। सदस्यों ने बाहर से आने वाली गाड़ियों के पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था आदि को सुनिश्चित करने एवं महारैली में बाहर से आने वालों की सुविधा के पर भी विचार किया।

Related Articles

Back to top button