ब्रेकिंग न्यूज़राज्य
पुलिस दिवस पर सिकरहटा थाना की पुलिस ने निकाली जन संवाद बाइक रैली।।..

गुड्डू कुमार सिंह:-तरारी: भोजपुरी एसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर सिकरहटा पुलिस द्वारा पुलिस दिवस के अवसर पर जन संवाद मोटरसाइकिल रैली निकाली गई रैली। जिसका नेतृत्व सिकरहटा थानाध्यक्ष पवन कुमार द्वारा किया गया। जन संवाद रैली में थाना के सभी एसआई,एएसआई तथा सिपाही अपने-अपने बाइक के साथ शामिल हुए। बाइक रैली सिकरहटा थाना परिसर से निकलकर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर स्थानीय लोगों से मिली।
रैली का मुख्य उद्देश्य पुलिस की सहभागिता आम जनता तक पहुंचे एवं पुलिस अधिकारी जनता के साथ मिलकर उनकी भागीदारी के साथ कार्य करें। बाइक रैली में थानाध्यक्ष पवन कुमार एसआई अरविन्द कुमार , राज विजय सिंह ,रामस्वरूप यादव ,रणधीर कुमार सहित सभी अफसर व सिपाही शामिल रहे।