District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : 14 केंद्रों में संचालित इंटरमीडिएट की परीक्षा में 5698 परीक्षार्थी हुए शामिल, 81 अनुपस्थित।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला मुख्यालय के 14 केंद्रों में संचालित इंटरमीडिएट के तीनों संकाय की परीक्षा बुधवार को भी अच्छी गुजरी। इस दिन की परीक्षा भी शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त सम्पन्न हुई। किसी केंद्र में किसी भी परीक्षार्थी के निष्काषन की सूचना नहीं है। बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा परीक्षार्थियों की संख्या कम थी। दोनो पालियो की परीक्षा में कुल 5698 परीक्षार्थी शामिल हुए व 81 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। पहली पाली की परीक्षा में 5245 परीक्षार्थी शामिल हुए व 71 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। दूसरी पाली की परीक्षा में 453 परीक्षार्थी शामिल हुए व 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा 14 केंद्रों में संचालित की जा रही है। केंद्रों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। बुधवार को भी एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता, एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी अलग अलग केंद्रों का जायजा ले रहे थे। वही डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता महिला कॉलेज, इंटर हाई स्कूल सहित अन्य केंद्रों का जायजा ले रहे थे। बुधवार को पहली पाली की परीक्षा में दूसरी पाली की अपेक्षा अत्यधिक भीड़ थी। परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र के बाहर निकल रहे परीक्षार्थियों ने बताया कि आज के विषय की परीक्षा अच्छी गुजरी है। सभी पेपर अच्छे से गुजर जाए तो बेहतर होगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button