ताजा खबर

जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बिहार के लेनिन, महान राजनेता अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी का जन्म शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाई गयी

विशेष प्रतिनिधि सागर कुमार की रिपोर्ट

जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बिहार के लेनिन, महान राजनेता अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी का जन्म शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाई गयी
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी जगदेव बाबू के सपने को कर रहे साकार: उमेश सिंह कुशवाहा
नीतीश कुमार जी के रहते कोई भी शोषितों, पिछड़ों और दलितों का आरक्षण नहीं छीन सकता
जगदेव बाबू का नाम लेकर लोगों को गुमराह करने वालों से सावधान रहने की है जरुरत
02 फरवरी 2023, पटना।
बिहार के लेनिन, महान राजनेता अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी का जन्म शताब्दी समारोह जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में गुरूवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गयीं सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं जगदेव बाबू के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री मंगनी लाल मंडल, बिहार सरकार के मंत्री श्रीमती शीला मंडल, श्री मदन सहनी, श्री सुनील कुमार एवं श्री जयंत राज, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी’’, सांसद श्री संतोष कुशवाहा, श्री सुनील कुशवाहा एवं श्री महाबली सिंह, पूर्व सांसद श्री राम कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री श्री राम सेवक कुशवाहा, श्री कृष्ण नंदन वर्मा, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, श्रीमती मंजू वर्मा एवं श्री संतोष कुमार निराला, विधायक श्री निरंजन मेहता, श्री विजय सिंह निषाद सहित बड़ी संख्या में पूर्व विधायक, पार्टी के नेता- पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बाबू जगदेव बाबू को पुष्पांजली अर्पित करते हुए उनके संघर्षों को याद कर समाजिक सरोकार की प्रेरणा ली।
प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जगदेव बाबू शुरू से ही शोषितों, पिछड़ों, दलितों और बंचितों के लिए लड़ाई लड़ते रहे। मात्र 52 वर्ष की अल्पायु में उनके द्वारा स्थापित आदर्श, उनकी सोच और उनके आदर्श हमसबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। डाॅ0 राम मनोहर लोहिया ने ‘‘पिछड़ा पावे सौ में साठ’’ का नारा बुलंद किया था, जगदेव बाबू ने उसे विस्तार देते हुए 50 साल पहले ‘‘सौ में नब्बे शोषित हैं, शोषितों ने ललकारा हैय धन-धरती और राजपाट में नब्बे भाग हमारा है’’ का नारा दिया जो बिहार की राजनीति का केन्द्रबिन्दु बन गया था।
प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू का संघर्ष, उनके उठाए सवाल, उनके पीछे खड़ी जमात और उनका कद इतना बड़ा था कि वो आज भी हमारे बीच मौजूद हैं और आज से 50 साल बाद भी उनका नाम लिए बगैर बिहार की राजनीति पूरी नहीं होगी। जगदेव बाबू युगद्रष्टा थे, उन्होंने कहा था कि ‘‘जो लड़ाई मैं शुरू कर रहा हूं, वह अगले सौ साल तक चलेगी। पहली पीढ़ी मारी जाएगी, दूसरी पीढ़ी जेल में रहेगी और तीसरी पीढ़ी राज करेगी। हम सबके लिए आज संतोष और गर्व की बात है कि हमारे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जगदेव बाबू के सपने को साकार कर रहे हैं़ हमलोगों ने देखा की नगर निकाय चुनाव के समय भाजपा वालों ने आरक्षण समाप्त करने की कितनी साजिश की पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के रहते कोई भी शोषितों, पिछड़ों और दलितों का आरक्षण नहीं छीन सकता।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने अंदर बहार खचाखच भरे कर्पूरी सभागार में कहा कि पिछड़ों और दलितों की राजनीति को वे इतना मजबूत कर गए कि आज हर पार्टी पिछड़े और दलित की बात करने को बाध्य है। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता, पर हम सभी जानते हैं कि आज कुछ लोग शहीद जगदेव बाबू के आदर्शों का मुखौटा लगाकर घूम रहे हैं। लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उनसे सावधान रहने की जरुरत है। साथ ही समाज को किसी के भुलावे और भटकावे में आने से रोकने की एक बड़ी जिम्मेवारी भी हम सब पर है। दूसरी ओर हमारे नेता युगपुरुष श्री नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पिछले 17 वर्षों से उनके आदर्शों और विचारों को सरजमीन पर उतार रहे हैं। उन्होंने जाति, वर्ग, धर्म, लिंग और क्षेत्र का भेदभाव किए बिना बिहार में विकास की ऐसी लकीर खींची है कि देश- दुनिया दांतो तले ऊँगली दबाने का बाध्य है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता के लिए पूरा बिहार उनका परिवार है और राजनीति हमेशा उनके लिए समाजसेवा का जरिया रही है। हमें उन लोगों की पहचान करनी है, जो हमारे नेता के मिशन को कमजोर करने में लगे हैं। हमें बरगलाने की, भटकाने की, भ्रमित करने की कई कोशिशें होंगी, लेकिन हमलोगों को सावधान रहना है और चट्टानी एकता के साथ अपने नेता का हाथ मजबूत करना है और उनके द्वारा किए जा रहे विकास-कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। बिहार-लेनिन श्रद्धेय जगदेव बाबू के लिए यही हमलोगों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

Back to top button