District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का लिया संकल्प।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय बालिका दिवस के साप्ताहिक समारोह का शुभारंभ बालिका उच्च विद्यालय, परिसर में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS सुमन सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सशक्त एवं स्वतंत्र हुए महिला का संदेश देता हुआ गुब्बारा नव आकाश में छोड़ा गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान एवं बेटियों हर पर गर्व करने को लेकर लोगों को शपथ दिलाई। बाल विवाह एवं दहेज प्रथा का दृढ़तापूर्वक कि विरोध करने के साथ-साथ जेंडर की रूढ़िवादी सोच को चुनौती देने की शपथ ली गई। साथ ही लिंग भेद और हिंसा मुक्त सुरक्षित समाज बनाने की भी शपथ ली। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी सशक्त सहभागिता निभायी। बालिकाओं द्वारा स्लोगन, चित्रकला, वाल पेटिंग एवं खेल-कूद का कार्यक्रम कराया जायेगा। बाल विवाह की रोकथाम के लिए 23 जनवरी को सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जायेगा। 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सामूहिक तौर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें खेल, स्लोगन, चित्रकला, वाल पेंटिंग इत्यादि में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया जायेगा। उद्घाटन समारोह में आइसीडीएस की डीपीओ, बालिका उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका समस्त शिक्षक गण एवं वन स्टाप सेंटर सह महिला हेल्प लाइन की सेंटर प्रबंधक शशि शर्मा आदि मौजूद रही।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button