अपराधकिशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : एचपी गैस एजेंसी के गोदाम से 176 गैस सिलेंडर सहित अन्य सामग्री की चोरी।

चोरी की घटना पुलिस के लिए बनी चुनौती।

किशनगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली थाना क्षेत्र डाकबंगला चौक में स्थित आयशा रहमान एचपी गैस एजेंसी के दिघलबैंक प्रखंड के कुमिहा में स्थित एचपी गैस एजेंसी गोदाम से बीते मंगलवार की देर रात चोरों ने 176 गैस सिलेंडर और बैटरी सहित 300 रेगुलेटर की भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आयशा रहमान एचपी गैस एजेंसी के संचालक अरशद करीम ने जानकारी देते हुए बताया कि रोज की तरह मंगलवार की शाम को भी वह गोदाम में ताला बंद करके चले गए थे। गैस एजेंसी के कर्मचारी जब अगली सुबह बुधवार को गैस गोदाम में गए तो गैस गोदाम का ताला टूटा हुआ पाया तब गोदाम के अंदर जाकर देखने पर पता चला कि 176 गैस सिलेंडर जो कि भरा हुआ था वह नहीं है साथ ही बैटरी और 300 रेगुलेटर भी गोदाम से गायब है ‌एचपी गैस एजेंसी के संचालक अरशद करीम ने मामले की सूचना प्राप्त होते ही तुरंत पुलिस को चोरी की घटना की सूचना दी। जिसके बाद सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पौआखाली पुलिस दल बल के साथ, गंधर्वडांगा पुलिस दल बल के साथ पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस चोरी की घटना में सात लाख रुपए के आसपास की सामानों की चोरी हुई है। इतनी बड़ी चोरी की घटना कहीं ना कहीं पुलिस के लिए भी चुनौती बन गई है। चोरी की घटना के बाद से ही इलाके में भय का माहौल है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button