ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़

*अक्षरा सिंह की ‘कमरिया’ ने मचाया गदर, इंस्टाग्राम पर लाइव आकर कहा – रिल्स बना कर करें टैग*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘कमरिया’ ने रिलीज के साथ गदर मचा दिया। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है, जो दिसंबर की सर्दी में गर्मी बढ़ाने वाला है। इस गाने में खूब मस्ती है, जो अक्षरा के फैंस के साथ साथ भोजपुरी संगीत को चाहने वालों को भी खूब पसंद आ रहा है। वैसे भी अक्षरा सिंह के गाने का इंतजार फैंस के बीच बेसब्री से होता है। इसलिए जब यह गाना रिलीज हुआ, उसके बाद से ही वायरल हो रहा है। बात अगर अक्षरा के इस गाने की करें, तो इसके म्यूजिक वीडियो में करण खन्ना उनके साथ नजर आएं हैं। दोनों की केमेस्ट्री काफी जच रही है और ये नोटिस उनके फैंस भी कर रहे हैं।

इसके अलावा इस गाने की कोरियोग्राफी भी कमाल की है। अक्षरा और करण इस गाने में दिल को छू लेने वाले स्टेप्स करते नजर आए हैं। दरअसल, अपने काम के प्रति सजग रहने वाली अक्षरा सिंह की ये खासियत रही है, कि वे अपने गानों और डांस हुक स्टेप्स में वेरिएशन लेकर आती रहती हैं। इसलिए उनके हर एक गाने का अलग अंदाज होता है। यह चलन भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा ने ही शुरू किया है। इस गाने में भी उनके डांस मूवस खतरनाक हैं। तभी अक्षरा अपने इस गाने को लेकर एक्साईटेड भी नजर आ रही हैं।

लिंक : https://youtu.be/QJiR5lNbuS0

इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने गाने के रिलीज के बाद इंस्टाग्राम पर 17 मिनट लाइव आकर गाने का प्रमोशन भी किया। अक्षरा ने कहा कि गाना शानदार है, और जिस तरह से लोग प्यार दे रहे हैं, उससे वे बेहद खुश हैं। वहीं, अक्षरा ने अपने फैंस से ‘कमरिया’ गाने पर भर – भर कर रिल्स बनाकर उन्हें टैग करने की अपील की है।

वैसे आपको बता दें कि गाना ‘कमरिया’ को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ रही हैं। गाने में उनके साथ रौशन सिंह की भी आवाज काफी कर्णप्रिय है। गाने का लिरिक्स अजय बच्चन ने बनाया है। म्यूजिक रौशन सिंह का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय (मनोज) हैं। डीओपी पंकज सोनी और अरमान सिंह हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button