अपराधब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग (भोजपुर):-असमाजिक तत्वो ने टेन्ट हाउस के मालिक को मारी गोली हुई मौत

गुड्डू कुमार सिंह भोजपुर गडहनी । थाना क्षेत्र के कुरकुरी बाजार पर देर शाम असामाजिक तत्वों ने महाकाल टेंट हाउस के मालिक कुरकुरी निवासी रविन्द्र सिंह के पुत्र छोटू प्रसाद (22) को चार गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।परिजनो द्वारा आरा इलाज कराने ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही गडहनी पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की छानबीन में जुट गई।मिली जानकारी के अनुसार गोली मारने वाला श्रीरामपुर के उजेन्द्र सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।खबर लिखे जाने तक घटना का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!