अपराधब्रेकिंग न्यूज़

छुराबाजी की घटना के पाँच आरोपित गिरफ्तार खून से शना छुरा भी बरामद।।….

गुड्डु कुमार सिंह:-तरारी।तरारी प्रखण्ड के शंकरडीह पंचायत स्थित खरोना गाँव में कल दोपहर खरौना गाँव में शर्ट टांगने व पर्दा हटाने को लेकर उपजे विवाद में चाची व चचेरे भाईयो ने मिलकर धारदार तेज हथियार से चचेरे भाई शिवमंगल राय के 30 वर्षीय पुत्र पंकज राय के पेट में घुसेड दिया,जिससे पंकज राय की आंत बाहर निकल आई थी।जिसके बाद परिजनो द्वारा आनन फानन में पंकज राय को पीरो अस्पताल ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया था ,वहाँ से भी स्थिती गम्भीर होने के कारण पटना रेफर कर दिया गया था ।जहाँ पंकज राय जिन्दगी और मौत से जुझ रहे है।इस मामले में तरारी थाना की पुलिस द्वारा छापेमारी कर सभी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल सभी आरोपितो को खून से रंगे चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया ह्रै ,जिसमें खरौना निवासी रूपेश राय की पत्नी अंजू देवी व शिवम राय,सूरज राय उर्फ गोलू राय व गोविन्द राय सभी पिता रूपेश राय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!