ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री सादगी के प्रतीक थे – कर्मवीर

केवल सच  –  पलामू

मेदनीनगर  – भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कम कर्मवीर सिंह का आगमन मेदनीनगर में हुआ । इस अवसर पर उन्होंने गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं साथ ही साथ लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित किया। गांधी जयंती के अवसर पर उन्होंने गांधीजी की सादगी को याद करते हुए खादी वस्त्रों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए क्रय कर वितरित किया एवं आम जनमानस को स्वदेशी को अपने जीवन में बढ़ावा देने का मंत्र दिया। उन्होंने यह भी कहा की गांधीजी त्याग , स्वाभिमान के प्रतीक थे इसलिए स्वदेशी वस्तु के रूप में खादी को अपनाकर भारत वासियों को स्वावलंबीत किया।
जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि आज महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री देश के दो महान सपूतों की जयंती है जिन्होंने अपनी सादगी और त्याग से हम सभी भारत वासियों को जीवन जीने का मूल मंत्र प्रदान किया। जिसके केंद्र में खादी सर्वोपरि है जो देश के स्वावलंबन में बड़ी भूमिका निभा रहा है जिसे और आगे बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

पलामू सांसद बीडी राम ने महात्मा गांधी को नमन करते हुए खादी को राष्ट्रीय आंदोलन का प्रतीक बताया। साथ ही स्वदेशी वस्त्रों के प्रयोग को आत्मनिर्भर भारत के लिए महत्वपूर्ण कड़ी बताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी, विधायक आलोक चौरसिया, शशिभूषण मेहता, मेदनीनगर निगम के महापौर अरुणा शंकर, उप महापौर मंगल सिंह, बिपिन बिहारी सिंह, विनोद सिंह, विभाकर पांडे, अमित तिवारी, दुर्गा जौहरी, श्याम बाबू, प्रफुल्ल सिंह, उदय शुक्ला, अजय तिवारी ,अरविंद गुप्ता, धर्मेंद्र उपाध्याय, सुनील पासवान, रीना किशोर, रेनू देवी, मनोज दुबे ,रेणुका पांडे, मनोज कुमार, जितेंद्र तिवारी, सीटू गुप्ता, ज्योति पांडे, विजय ओझा, ईश्वरी पांडे, रूपा सिंह, शिव कुमार मिश्रा, नवेन्दु मिश्र, सोमेश सिंह, मनोज विश्वकर्मा, छोटू सिन्हा, सुनील पांडे, मनदीप प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button