सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत लगातार सेवा कार्य विभिन्न क्षेत्रों में आज से 2 अक्टूबर तक किए जाएंगे – विजय नंद पाठक

केवल सच पलामू
मेदनीनगर – भारतीय जनता पार्टी की पलामू इकाई के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर छः मुहान चौक पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।साथ ही भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय नन्द पाठक ने की वहीं कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद कुमार सिंह एवं आई टी सेल संयोजक अजय सिंह थे।
जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि आज पूरा देश अपने यशस्वी प्रधानमंत्री का 72 वा जन्म उत्सव मना रहा है। साथ ही आज के दिन से महात्मा गांधी की जयंती(2अक्टूबर) तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सेवा कार्य करेंगे।जिसके तहत पलामू जिले में भी 17सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगातार विभिन्न सेवा कार्य किये जाएंगे।
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज 72 वर्ष के हो गए।हम उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हैं। वे जिस प्रकार देश को सशक्त एवं विकसित बनाने के लिए निरंतर लगे हुए हैं उसी प्रकार आगे कई वर्षों तक वे देश की सेवा करेंगे ऐसी कामना करते हैं।उन्होंने कहा कि मोदी जी चमत्कारी व्यक्तित्व है जिन्होंने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी जिसमें देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। मोदी जी भारत को समृद्ध और सशक्त बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं।साथ ही समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों का उत्थान के लिए भी निरंतर लगे हुए हैं।
कार्यक्रम प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि ये मोदी जी के द्वारा किए गए कार्यो का छोटा सा प्रदर्शनी है और जिस प्रकार मोदी जी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया है ये किसी भी प्रदर्शनी के द्वारा दर्शा पाना मुश्किल है।मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
मौके परसहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल सिंह, प्रदेश का.स.स नरेंद्र पांडे, प्रदेश का.स.स अविनाश वर्मा,अमित तिवारी,विजय ओझा,विभाकर पांडे,दुर्गा जोहरी,अजय तिवारी,धर्मेंद्र उपाध्याय,अरविंद गुप्ता,श्याम बाबू सुरेंद्र विश्वकर्मा,रीना किशोर,रूपा सिंह,संटू सिंह,सोमेश सिंह,छोटू सिन्हा सुनील पांडे,विश्वजीत पाठक,मनीष भिवानिया,पंकज शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।