District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : नवादा एसपी के द्वारा पांच पुलिस पदाधिकारियों को हाजत में बंद किये जाने का पुलिस एसोसिएशन ने जताया विरोध।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, नवादा के एसपी गौरव मंगला के द्वारा पांच पुलिस पदाधिकारियों को थाने के हाजत में बंद किये जाने का विरोध जताते हुए पुलिस एसोसिएशन की किशनगंज शाखा के द्वारा शनिवार सदर थाने के अनुसंधान कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि नवादा के एसपी के द्वारा वहां के पुलिस कर्मियों के साथ किया गया कार्य अत्यंत दुखद, अशोभनीय व अमर्यादित है। इसका संघ एक सिरे से विरोध जताता है। इस प्रकार का कार्य कही से भी न्यायोचित नहीं है। विरोध जताते हुए पुलिस मुख्यालय पटना को एक मांग पत्र भेजा गया है। जिसमे मामले की जांच की मांग की गई है। मांगे पूरी नहीं की गई तो एसोसिएशन के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवादा के एसपी के द्वारा बिना किसी कारण व बिना किसी प्राथमिकी के नवादा के पांच अनुसंधानकर्ता को हाजत में बंद कर दिया गया। इसकी हम सभी पुलिसकर्मी निंदा करते है। बैठक में पौआखाली थानाध्यक्ष आरिज एहकाम, उपाध्यक्ष सह ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार, कोषाध्यक्ष अरबिंद यादव, कोचाधामन थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, एसआई कुणाल कुमार, एसआई राहुल कुमार, एसआई रामलाल भारती आदि मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button