District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : नशेड़ियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान में तीन युवकों तीन पुड़िया स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना पुलिस नशेड़ियों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस ने अलग अलग जगहों में छापेमारी अभियान चलाया। एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु के निर्देश पर सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई मे तीन युवकों को तीन पुड़िया स्मैक के साथ पकड़ा। टीम मे प्रशिक्षु अवर निरीक्षक कुणाल कुमार, राहुल कुमार, सुमेश कुमार शामिल थे। सभी को पानीबाग, पश्चिमपाली सहित अलग अलग स्थानों से पकड़ा गया है। इनके पास से स्मैक की तीन पुड़िया बरामद की गई है। पकड़े गए युवकों में मो० फ़िरोज़ सालकी निवासी, मो० सोनू, पानीबाग निवासी, एवं मो० साजिद अंसारी, पश्चिमपाली निवासी का रहने वाला है। सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ते नशे के विरुद्ध पुलिस अभियान चला रही हैं। इसी दौरान गुरुवार की रात को सूचना मिली कि कुछ युवक नशे का सेवन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ स्थल पर पहुंचे। वही कुछ युवक दूर से ही पुलिस को देखते ही फरार हो गए। पकड़े गए सभी युवक 20 से 24 वर्ष की आयु के हैं। कम उम्र में ही नशे का सेवन कर रहे थे। इनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया है। पकड़े गए आरोपियो को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मेडिकल जांच के बाद जेल भेजे जाने की प्रक्रिया जारी थी। एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु के निर्देश पर अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button