District Adminstrationअपराधकिशनगंजठाकुरगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : प्लस टू उच्च विद्यालय पौआखाली में शिक्षक द्वारा अवैध वसूली को लेकर डीएम को दिया आवेदन, की जांच की मांग..

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत पौआखाली में स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय पौआखाली में सत्र 2022-23 के तहत इंटरमीडिएट की कक्षा में नामांकन के दौरान शिक्षकों द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि के लिए जाने एवं मौके पर रसीद नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए छात्रा के अभिभावक सद्दाम हुसैन ने जिला पदाधिकारी से आवेदन देकर जांच की मांग की है। मामला दिनांक 16.08.2022 का है। जब सद्दाम हुसैन पिता-मोहम्मद आलम खान पेटभरी निवासी ने अपनी भांजी का नामांकन इंटरमीडिएट (विज्ञान) की कक्षा में करवाने हेतु प्लस टू उच्च विद्यालय पौआखाली गए, जहां नामांकन शुल्क और एडमिशन फॉर्म के लिए टोटल 1300 रुपया विद्यालय के सहायक शिक्षकों राजदीप सिंहा एवं महबूब आलम द्वारा सद्दाम हुसैन से लिया गया। सद्दाम हुसैन के ज्ञात जानकारी में उसने अतिरिक्त ₹200 रूपए की अवैध वसूली मौके पर की जा रही थी। सद्दाम द्वारा दिए गए शुल्क की राशि का जब रसीद मांगा गया तो शिक्षकों ने रसीद देने से दो से तीन दिन समय लग जाने की बात की। दिनांक-17.08.2022 को एडीएम किशनगंज अनुज कुमार पंचायत में हुए विकास कार्यों की जांच के सिलसिले में नगर पंचायत पौआखाली आए हुए थे तब उपरोक्त विषय के संदर्भ में दर्जनों पीड़ित अभिभावक के साथ उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सद्दाम ने सारी जानकारी उनसे साझा की तो उन्होंने भी उचित जांच का आश्वासन देते हुए मौके से ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया, लेकिन नतीजा अबतक सिफ़र है। अंत में सद्दाम हुसैन ने किशनगंज जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर उक्त मामले में जांच की मांग की और साथ ही साथ कार्रवाई की भी मांग की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button