किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : एसपी के निर्देश पर शहर में चलाया गया मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, एसपी डॉ. इनामुल हक मेगनु के निर्देश पर शनिवार को सदर थाना की पुलिस के द्वारा शहर के अलग अलग स्थानों में वाहन जांच अभियान ‘चलाया गया। छिनतई की घटनाओं को रोकने के लिए एहतियातन सतर्कता बरते जाने को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमे डेमार्केट, गांधी चौक, आदि स्थानों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान का नेतृत्व सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एएसआई मैनुद्दीन कर रहे थे। कुछ स्थानों में प्रशिक्षु अवर निरीक्षक राहुल कुमार, कुणाल कुमार व सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार यादव वाहन जांच कर रहे थे। वाहन जांच के दौरान बंगाल के एक संदिग्ध युवको पर नजर रखी जा रही थी। वही शक के आधार पर बिना नंबर की एक बाइक को जब्त किया गया है। जांच के दौरान वाहनों के वैध कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हेलमेट आदि की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एक दर्जन से ज्यादा बाइक चालकों से जुर्माना की राशि वसूल की गई। साथ ही बाइक के डिक्की की भी जांच की जा रही थी। विशेष रूप से पल्सर बाइक चलाने वालो पर पुलिस की विशेष नजर थी। संदिग्ध पाये जाने पर पूछताछ भी की जा रही थी। वही वाहन जांच देख कर कई युवक दूर से ही अपना रास्ता बदल रहे थे। सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने कहा कि सतर्कता बरते जाने को लेकर एहतियातन एसपी डॉ. इनामुल हक मेगनु के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!