District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : न्यायिक पदाधिकारी के लैपटॉप चोरी के आरोपी को सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चोरी का लैपटॉप, चार्जर, नकली गन सहित अन्य सामान बरामद

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, न्यायिक पदाधिकारी के किराये के आवास से लैपटॉप चोरी के आरोपी को सदर पुलिस ने गुप्त सूचना पर शहर के कैलटेक्स चौक से गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का लैपटॉप, चार्जर, नकली गन सहित अन्य सामान बरामद हुए है। उल्लेखनीय है कि लाइन खनका स्थित आवास से लैपटॉप की चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी नासिर अहमद के सौदागर पट्टी वार्ड संख्या 12 घर से उक्त सामान को बरामद किया है। उक्त कार्रवाई सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एसआई राहुल कुमार, सुमेश कुमार एवं पुलिस जवान के द्वारा किया गया। सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने कहा कि रोहित कुमार गौरव फर्स्ट क्लास जूडिशल मजिस्ट्रेट के लाइनपाड़ा आवास से लेपटॉप चोरी हुआ था। इस लेपटॉप को हाइकोर्ट के द्वारा दिया गया था। आज गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए नसीर अहमद को कैलटेक्स चौक से गिरफ्तार किया है। नसीर अहमद पिता स्व सफी अहमद सोदागरपट्टी वार्ड नं 12 निवासी पूर्व में भी जेल जा चुका है। इसका किशनगंज और बहादुरगंज थाना में भी मामला दर्ज है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button