District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम ने किया बाल गृह का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री ने जिले में संचालित बालगृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बाल गृह में आवासित बच्चों के पठन-पाठन, स्वास्थ्य, भोजन, कौशल विकास आदि के संबंध में फिडबैक प्राप्त किये। उन्होंने कहा कि ससमय टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण, आहार तालिका के अनुसार भोजन दें एवं बच्चों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने का निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई को निर्देश दिये कि बच्चों के पठन पाठन, मनोरंजन, खेल, कौशल विकास के निमित सम्पूर्ण सुविधा देना सुनिश्चित करें। ताकि बच्चो का सर्वांगीण विकास हो सके। साथ ही, विशेष आवश्यकता वाले वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देने के लिए कई निर्देश दिये। सभी बच्चों को मेनू के अनुसार भोजन देने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा शिक्षण कक्ष और सभी कमरों का निरीक्षण किया गया। गृह के निरीक्षण के दौरान किशोरों के शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन, रहन सहन, खान-पान, साफ-सफाई, सुरक्षा, भवन एवं कोविड प्रोटोकॉल इत्यादि व्यवस्था का निरीक्षण कर सुधारात्मक निर्देश दिया। डीएम ने चहारदिवारी की व्यवस्था और बाहरी सुरक्षा के संबंध में फीडबैक प्राप्त किए। बच्चों के निवास स्थल और किचेन एवं मेनु के तहत खाना के संबंध में जानकारी प्राप्त किये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों को गरम, ताजा, गुणवत्तायुक्त एवं सरकार के निर्धारित गाईड लाइन के अनुसार खाना सुलभ कराना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। निरीक्षण के क्रम में बाल गृह की व्यवस्था संतोषजनक प्रतीत हुई।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button