District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ईवीएम वेयर हाउस का डीएम के द्वारा किया गया मासिक निरीक्षण।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। प्रत्येक माह ईवीएम वेयर हाउस का बाहरी निरीक्षण के प्रावधान के आलोक में डीएम के द्वारा माह जुलाई 2022 का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस में लगे दोनों मुख्य ताले सील पाया गया। इसके अतिरिक्त वेयर हाउस सीढ़ी के तरफ लगे दो अतिरिक्त ताला को भी सील करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। ईवीएम वेयर हाउस में तैनात सभी सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे। उन्हें ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा सतर्कता पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी मनिरूल शेख भी मौके पर उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button