ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

विषैले सांप के काटने से एक महिला की मौत…

सुरेश कुमार गुप्ता:-बासोपट्टी थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत में विषैले सांप के काटने से एक महिला की मृत्यु हो गयी। महिला की पहचान मरनी देवी कटैया निवासी के रूप में किया गया है।जानकारी के अनुसार महिला को सांप खेत में घास काटने के दौरान काट लिया।सांप के काटने के बाद महिला नही जान पाई।महिला को सांप काटने के लक्षण आने पर महिला ने इसकी जानकारी अपने परिवार के सदस्यों को दी।आनन फानन में महिला को बासोपट्टी PHC में लाया गया।जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना डॉक्टरों के द्वारा स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी।सूचना पाते ही थाना पुलिस अस्पताल में पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रकिया कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!