पटना से दो आतंकी गिरफ्तार, लोगों को देते थे आतंकी ट्रेनिंग
पटना से दो आतंकी गिरफ्तार, लोगों को देते थे आतंकी ट्रेनिंग
सागर कुमार की रिपोर्ट
पटना-बिहार पुलिस ने बुधवार को पटना के फुलवारी शरीफ से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जो देश विरोधी गतिविधि और एक समुदाय विशेष के लोगों को आतंकी ट्रेनिंग देने का काम कर रहे थे।
पुलिस ने आईबी की सूचना पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और एक समुदाय विशेष के लोगों को आतंकी प्रशिक्षण देने वाले पीएफआई और एसडीपीआई के सदस्य मोहम्मद जलालुद्दीन और पटना के गांधी मैदान ब्लास्ट कांड के आरोपी के सगे भाई अतहर परवेज को गिरफ्तार किया है।
अतहर परवेज पूर्व से ही SIMI का कार्यकर्ता है और आतंकी गतिविधि में इसकी संलिप्तता प्रकाश में आई है।इतना ही नहीं यह भी बताया जा रहा है कि पटना के गांधी मैदान में बम ब्लास्ट में गिरफ्तार आतंकवादियों के लिए बेलर का भी काम उसी ने किया था।
पुलिस इनके पाकिस्तान सहित कई देशों से तार जुड़े होने की जांच भी कर रही है।



