District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : डीएम की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन

जनता दरबार में सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने, आंगनवाड़ी सेविका चयन में अनियमितता, आपदा अनुग्रह राशि भुगतान नहीं करने, विद्युत विपत्र से संबंधित मुद्दा छाया रहा।

अररिया/अब्दुल कैय्युम, डीएम इनायत खान की अध्यक्षता में डीएम कार्यालय वेश्म में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रखंडों से दर्जनों फरियादी पहुंचे थे। जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 57 फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को इसके निष्पादन के लिए अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिये। जनता दरबार में अधिकांश मामले सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने, आंगनवाड़ी सेविका चयन में अनियमितता, आपदा अनुग्रह राशि भुगतान नहीं करने, विद्युत विपत्र से संबंधित थे। मौके पर भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया एवं संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button