District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ठाकुरगंज प्रखंड को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु विभिन्न स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शनिवार को जिला पदाधिकारी, किशनगंज श्रीकांत शास्त्री के द्वारा ठाकुरगंज प्रखण्ड को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ठाकुरगंज का भी औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मीगण पोषाक में नहीं पाए गये। सिविल सर्जन, किशनगंज को निर्देश दिया गया कि वे सभी चिकित्सों व स्वास्थ्य कर्मियों कर्त्तव्य के दौरान पोषाक का उपयोग अनिवार्य रूप से करने हेतु अपने स्तर से निदेश देना सुनिश्चित करेंगे।निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाया गया। वहाँ की साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक, ठाकुरगंज को निदेश दिया गया। रोगियों के कक्ष का निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि क्षमता से काफी कम मरीजों की भर्ती की जा रही है। अनुभव किया गया कि रात्रि सेवा से बचने के लिए मरीजों की भर्ती नहीं की जा रही है। स्वास्थ्य सेवा में अपेक्षित सुधार लाने हेतु प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक को निदेश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उपलब्ध दवा डिस्पले बोर्ड एवं मरीजों के खाना हेतु मेनू डिस्पले बोर्ड कहीं नहीं पाया गया। इस संदर्भ में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, ठाकुरगंज से पृच्छा की गई, उनके द्वारा असंतोषजनक उत्तर दिया गया। फलतः प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, ठाकुरगंज एवं प्रभारी स्वास्थ्य प्रबंधक, ठाकुरगंज को स्पष्टीकरण समर्पित करने का निदेश दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button