अररिया : डीएम ने किया पलासी व जोकीहाट प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण, पदाधिकारियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक..

जोकीहाट मुखिया संघ के अध्यक्ष ने पंचायतों में बंद पड़े आरटीपीएस काउंटर खोलने संबंधी दिया ज्ञापन।
अररिया/अब्दुल कैय्युम, जिले के डीएम एनायत खान ने गुरुवार को जोकीहाट व पलासी प्रखंड का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने ने प्रखंड में चलाए जा रहे विकास योजनाओं के साथ साथ कल्याणकारी योजनाओं, मनरेगा व लोहिया स्वच्छता अभियान, बाल विकास परियोजना, आवास, सहित अन्य योजनाओ की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने जोकीहाट बीडीओ सिकंदर व पलासी बीडीओ मोनालीशा प्रियदर्शनी से बाढ़ पूर्व की तैयारी की भी स्थिति का जायजा लिया। वहीं बाढ़ ग्रस्त गाँव व इससे होने वाली क्षति के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी लंबित मामले की त्वरित निष्पादन करने, विकास कार्यों ने गति लाने, बाढ़ की स्थिति से निपटने लिए पूरी तरह से तैयार रहने आदि का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने हाई स्कूल पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया। इस बीच उन्होंने कहा कि वह अभी यहाँ के लिए नई हैं। सभी पहलूओं कि जानकारी ले रहे हैं। इससे पहले बीडीओ मो सिकंदर व बीडीओ मोनालीशा प्रियदर्शनी ने नये डीएम इनायत खान को फुल का बुकेट भेंटकर स्वागत किया। वहीं जोकीहाट के मुखिया संघ के अध्यक्ष हुस्न आरा शाहिद ने भी गुलदस्ता पेश किया। इसके साथ ही सभी पंचायतों मे यूजर आईडी की वजह से बंद पड़े आरटीपीएस काउंटर खोलने संबंधी ज्ञापन सोंपा। डीएम के आगमन को लेकर सुबह से ही जोकीहाट व पलासी में तैयारी में पदाधिकारीगण जुट गए थे। डीएम के आगमन की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ प्रखंड कार्यालय में जमा थी। डीएम को लेकर पुलिस प्रशासन चुस्त दुरुदत थी। इस मौके पर पलासी बीडीओ मोनालीशा प्रियदर्शनी, सीओ विवेक कुमार विमल, सीडीपीओ डा चांदनी, स्वच्छता के ब्लाक कोओडिनेटर आमिर अजीज आदि मौजूद थे।