बिहार इंटक की 63 वीं कार्यसमिति बैठक संपन्न

1 मई को श्रमिक बचाओ देश बचाओ के नारे के साथ मजदूर दिवस मनाएगा बिहार इंटक
पटना बिहार
25 अप्रैल 2022
बिहार इंटक की 63 वीं कार्यसमिति की बैठक सदाकत आश्रम में बिहार इंटक के अध्य्क्ष व इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।उक्त बैठक में बिहार के तमाम जिला के अध्य्क्ष व महिला इंटक अध्य्क्ष उपस्थित थे। उक्त बैठक में 13 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। उक्त बैठक का उदघाटन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्य्क्ष श्री मदन मोहन झा ने किया। श्री झा ने कहा की मजदूरों और इंटक के साथ कांग्रेश खड़ी है।और बिहार इंटक बहुत ही सराहनीय कार्य मजदूर हितों में कर रहा है।
वही इंटक अध्य्क्ष श्री चन्द्रप्रकास सिंह ने 01 मई श्रमिक दिवस, 3 मई इंटक की 75वी स्थापना दिवस व 18 जून को बिहार की राजधानी पटना में इंटक का त्रैवार्षिक सम्मलेन करने की घोषणा की।जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया।वही इंटक के सचिव सह प्रवक्ता के रूप में के के काश्यप उर्फ शिवजी ओझा को प्रभार दिया गया।
आय व्यय का ब्यौरा महामंत्री श्री नंदन मंडल ने दिया।
उक्त अवसर पर सर्व श्री आलोक रंजन श्रीवास्तव,शत्रुघ्न मिश्रा,मोहित रंजन,धीरेंद्र कुमार व श्री दशरथ राय ने अपने विचार रखे।
अंत मे राष्ट्रीय गान के गायन के साथ कार्यसमिति की बैठक समाप्त हुई।



