ब्रेकिंग न्यूज़

के के कश्यप उर्फ शिव जी ओझा बनाए गए इंटक बिहार के सचिव सह प्रवक्ता

पटना बिहार

आज दिनांक 25 अप्रैल 2022 बिहार इंटक की 63 वीं कार्यसमिति की बैठक इंटक के प्रदेश अध्य्क्ष सह इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में यह तय किया गया कि 1 मई को श्रमिक बचाओ देश बचाओ के नारे के साथ उक्त कार्यक्रम पूरे बिहार के हर जिले में मनाया जाएगा वही 03 मई को इंटक की स्थापना की 75 वी वर्षगांठ मनाई जाएगी।पुनः 18 जून को इंटक बिहार का त्रैवार्षिक अधिवेशन पटना में सम्पन्न होगा। उक्त आशय की जानकारी इंटक प्रदेश अध्य्क्ष श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने दी।

वही कार्यसमिति में प्रदेश इंटक अध्य्क्ष श्री चंद्रप्रकाश सिंह ने कार्यसमिति में सर्व सम्मति से प्रस्ताव लाया की बिहार इंटक के सचिव सह प्रवक्ता के पद हेतु के के काश्यप उर्फ शिवजी ओझा का मनोनयन किया जाएगा।जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया। एवं बिहार इंटक ने उक्त मनोनयन पर इंटक अध्य्क्ष के प्रति आभार व्यक्त किया और काश्यप को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button