ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम नीतीश की जनसभा में धमाका

 

नालंदा-चाक चौबंद व्यवस्था के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा में एक बार फिर चूक हुई है।

आज उनके जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान शरारती तत्वों ने कार्यक्रम स्थल के समीप पटाखा बम फोड़ दिया।

जिससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि पुलिस ने तुरंत उस युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

 

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जनसंवाद यात्रा के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में घूम घूम कर कार्यकर्ताओं और आम जनों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं।

इसी कड़ी में आज उनका कार्यक्रम सिलाव, पावापुरी और राजगीर में आयोजित था। सिलाव के गांधी हाई स्कूल के मैदान में जब वे जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से मिल रहे थे। इसी बीच वहां पर आवाज हुआ। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई।

हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इसके पास से माचिस और कई पटाखे भी बरामद हुए हैं।

पकड़ा गया युवक इस्लामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी मंशा क्या थी। पुलिस के अधिकारी इसकी जांच में जुटे हैं। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।

 

इस घटना से मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शरारती तत्व माचिस और विस्फोटक लेकर घुस गया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नहीं लगी।

कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में थे, जहां स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर से लेकर सिपाहियों की तैनाती थी। वहीं सामने वाले घेरे में एसपी और एएसपी रैंक के दो पदाधिकारी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button