ब्रेकिंग न्यूज़
तारकिशोर को दिया गया पशु एवं मत्स्य संसाधन का प्रभार
पटना-बिहार सरकार ने मंत्री पद से हटाए गए पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी के जिम्मे वाले कार्य तारकिशोर प्रसाद को सौंप दिए हैं।
मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का जिम्मा उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के पास रहेगा। यह आदेश 28 मार्च से प्रभावी माना जाएगा।



