ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज कुमार उपाध्याय बने बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष

आज दिनांक 13.03.2022 को बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के विभिन्न पदों हेतु निर्वाचन कार्य सम्पन्न हुआ । इस हेतु प्रत्येक जिला मुख्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया था और एक 5 सदस्यीय निर्वाचन समिति सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का सतत संचालन, नियंत्रण और पर्यवेक्षण कर रही थी । निवर्तमान श्री प्रशांत कुमार , श्री पंकज कुमार उपाध्याय, श्री मिथिलेश बिहारी वर्मा एवं मो0 यूसुफ सिराज ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था । मतदान में संघ के सभी सदस्य प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने भाग लिया , जिसमे से श्री पंकज कुमार उपाध्याय ने श्री प्रशांत कुमार को बड़े अंतर से हराते हुए अध्यक्ष पद को जीत लिया ।



