District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सौदागर पट्टी गांधी घाट स्तिथ रमजान नदी में मिला अज्ञात यूवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।

शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क साधा जा रहा है-सतीश कुमार हिमांशू, सदर थानाध्यक्ष किशनगंज।

  • रमजान नदी में मिला नाबालिग बच्चे का शव।
  • सौदागर पट्टी के गांधी घाट स्थित रमजान पुल की घटना।
  • सदर पुलिस मौके पर पहुँच शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, रमजान नदी में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। शनिवार की सुबह शहर के सौदागरपट्टी स्थित गांधी घाट रमजान नदी पुल के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। दुर्गंध फैलने पर स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना की पुलिस को दी। वहीं बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ पुल पर और नदी के आसपास जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की छानबीन में जुट गई। बरामद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया की नदी किनारे पड़े शव पर आसपास के लोगों की नजर पड़ी। पहले वहां से काफी दुर्गंध निकल रहा था। जिस स्थान से दुर्गंध निकल रहा था वहां पर पहुंचने की हिम्मत कोई नहीं जुटा रहा था। लोगों के मन में तरह-तरह के ख्याल आ रहे थे। हालांकि शव होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। शव पानी में रहने के कारण सड़ चुका था और दुर्गंध दे रहा था। इधर पुलिस शव मिलने के मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने वहां कुछ लोगों से शव के बारे में जानकारी भी ली। लेकिन कोई भी कुछ नहीं बोल पा रहा था। पुलिस शव कैसे उक्त स्थान पर आया। हत्या, आत्महत्या या किसी और कारण से मौत हुई है। इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। सदर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क साधा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button