ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे चार दिवसीय बिहार यात्रा पर 26 नवंबर से

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में पारंपरिक जल स्रोतों का पुनरुद्धार” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे चार दिवसीय बिहार यात्रा पर शुक्रवार 26 नवंबर 2021 को पहुंच रहे है।

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 ए एन सिन्हा इंस्टिट्यूट, गांधी मैदान, पटना में आयोजित “जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में पारंपरिक जल स्रोतों का पुनरुद्धार” कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में वे मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे।

इसके उपरांत श्री चौबे भागलपुर प्रस्थान कर जाएंगे जहां रात्रि में तथा शनिवार, 27 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शनिवार शाम में पटना में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रविवार 28 नवंबर को श्री चौबे बक्सर जाएंगे जहां विश्व प्रसिद्ध पंचकोशी राम यात्रा में भाग लेंगे। इसमें तीर्थ यात्रियों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही इस यात्रा के व्यवस्था, संचालन और आगे इसके विकास के लिए प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर होने वाले विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!