ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर बिहार कांग्रेस ने जताया शोक।।..

सांगठनिक उत्कृष्टता के प्रतीक थे ऑस्कर फर्नांडिस: डॉ मदन मोहन झा
त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के दिग्गज नेता राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का मंगलूर के अस्पताल में 80 वर्ष के आयु में आज निधन हो गया।
वें लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इसी साल योगासन के दौरान उन्हें चोट लग गयी थी।
ऑस्कर फर्नांडिस कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से काफी करीबी थी। वें यूपीए सरकार में सड़क परिवहन मंत्री रह चुके हैं।
संप्रग सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रह चुके ऑस्कर फर्नांडिस, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के संसदीय सचिव भी रह चुके हैं।
ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर दुःख जताते हुए बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि साल 1980 में कर्नाटक की उडुप्पी लोकसभा सीट से वह पहली बार सांसद चुने गए, उसके बाद 1996 तक यहां से लगातार जीतते आए। साल 1998 में पहली बार उन्हें राज्यसभा भेजा गया तब से वह बतौर राज्यसभा सांसद लगातार चुनते आये हैं। उनमें सांगठनिक कुशलता भरी हुई है। उनके निधन से पार्टी को गहरी क्षति पहुंची है। उनके निधन से कांग्रेस में युग का अवसान हुआ है। वें हमारे मार्गदर्शक के रूप में रहें हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर स्व. फर्नांडिस के आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस असहनीय दु:खद घड़ी को सहने की शक्ति दे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी श्री भक्तचरण दास ने आस्कर फर्नाडिस के निधन पर शोक ब्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आस्कर फर्नाडिस केन्द्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव के पद पर रहकर कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए हमेशा तत्पर रहते थे और लोगों की समस्याओं का निदान किया करते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शान्ति और शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत कुमार शर्मा ने कहा कि ऑस्कर फर्नांडिस ने युवाओं को कांग्रेस में आगे बढाने का काम किया है और वें मार्गदर्शक के रूप में सदैव सबको नेक सलाह देते रहें हैं।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास, प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौड़, बृजलाल खाबरी, अजय कपूर,सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, श्याम सुंदर सिंह धीरज, अशोक राम, डॉ समीर कुमार सिंह, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रजेश पाण्डेय, सुबोध कुमार,ब्रजेश प्रसाद मुनन, आनन्द माधव, जया मिश्रा, कुमार आशीष गुंजन पटेल, कमलदेव नारायण शुक्ला,असीत नाथ तिवारी, स्नेहाशीष वर्द्धन,निरंजन कुमार आदि प्रमुख नेता शामिल रहें।