ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम-विकास संस्थान,पटना ने “स्वच्छता पखवाड़ा 2021-22” पर किया वेबिनार

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम-विकास संस्थान,पटना के द्वारा आज “स्वच्छता पखवाड़ा 2021-22” के तहत वरचूयल सेमिनार /वेबिनार के माध्यम से स्वच्छ उत्पादन तकनीक योजना पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा 2021-22” 16 से 30 जून तक आयोजित किया जा रहा है I

कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन कार्यालय प्रमुख, विश्व मोहन झा ,भा.उ.वि.से. द्वारा किया गया। उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए , श्री झा ने बताया कि इस विभाग के क्लीन मैनुफेक्चुरिंग योजना के अंतर्गत , हमारे सभी एमएसमएमई, अपने यूनिट में स्वच्छ उत्पादन तकनीकी को अपना कर अपशिष्ट की मात्रा को कम कर सकते है। उन्होंने सभी एमएसमएमई से आग्रह किया कि इस योजना का लाभ उठाने हेतु आगे आयें |

इससे पूर्व उदघाटन सत्र में संस्थान के सहायक निदेशक, सम्राट झा ने स्वागत सम्बोधन एवं विषय वस्तु पर प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होने “स्वच्छता पखवाड़ा 2021-22” के दौरान संस्थान में होनेवाले कार्यकलापों के बारे में भी विस्तार से बताया I

कार्यक्रम मे बिहार उद्योग समूह (बीआईए), पटना के अध्यक्ष राम लाल खेतान , एम.एस.एम.इ. उद्यमी, कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से सम्मलित हुए |

कार्यक्रम मे विशेषज्ञ वक्ता के रूप मे सुनई कंसल्टेंसी प्रा. लिमिटेड पटना के संस्थापक निदेशक प्रणव कु. चौधरी एवं मिथिंगा अपशिष्ट प्रबंधन प्रा. लिमिटेड पटना की संस्थापक और प्रबंध निदेशक मोना लीसा ने वेबिनर मे भाग लिया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कार्यस्थल में स्वच्छता का महत्व एवं उसके टूल्स को विस्तार मे बताया |

कार्यक्रम का समन्वय कार्यालय के सहायक निदेशक श्री सम्राट झा ने किया I कार्यक्रम का विधिवत समापन, कार्यालय के सहायक निदेशक नवीन कुमार द्वारा सम्मलित अतीथियो एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया |
*

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!