डॉ०सी०पी०ठाकुर बने श्रीमद्भगवतगीता आपके द्वार अभियान के संरक्षक

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री डॉ०सी०पी०ठाकुर श्रीमद्भगवतगीता आपके द्वार अभियान के संरक्षक बने हैं। डॉ०ठाकुर सनातन के पवित्रतम ग्रंथों में सर्वश्रेष्ठ श्रीमद्भगवतगीता को बिहार समेत सम्पूर्ण भारत में निःशुल्क गांव-गांव पहुंचाने के भगीरथ संकल्प के तहत इस अभियान को गति देने के लिए संरक्षक बनने हेतु अपनी सहमति प्रदान की है।
श्रीमद्भगवतगीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक, बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ०सी०पी०ठाकुर के अभियान का संरक्षक बनने से कार्यक्रम को और बल मिलेगा तथा लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
श्री मिश्रा ने कहा कि हजारों वर्षों से मानव जीवन का सही मार्गदर्शन करने वाले श्रीमद्भगवतगीता का निःशुल्क भेंट गांव एवं शहरों में लोगों के बीच पिछले छः माह से किया जा रहा है। इसके साथ हीं इस पुनीत कार्य से लोगों को जोड़ा जा रहा है।