ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

एमएसएमई के लिए आगे की राह है: ई-कॉमर्स

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के कारण उत्पन्न असामान्य परिस्थितियों में एमएसएमई के लिए ई-कॉमर्स एक आवश्यकता बन गया है।भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम-विकास संस्थान,पटना के द्वारा “ई-कॉमर्स: एमएसएमई के लिए आगे की राह” विषय पर आज आयोजित एक वेबिनार में इस पर चर्चा की गई।वेबिनार का आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमीगण हेतु किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम-विकास संस्थान,पटना के सहायक निदेशक श्री रविकांत ने स्वागत संबोधन एवं थीम प्रस्तुतीकरण द्वारा वेबिनार में सम्मिलित अतिथियों एवं प्रतिभागियों को संबोधित किया I

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कार्यालय प्रमुख, श्री विश्व मोहन झा ,भा.उ.वि.से. द्वारा किया गया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ,श्री झा ने कहा कि कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से उत्पन्न असामान्य परिस्थितियों में एमएसएमई के लिए ई-कॉमर्स एक आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स की मदद से एमएसएमई के बाजार का विकास होता है जिससे उनके संचालन की लागत में कमी आती है।

कार्यक्रम के तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए हिमानी मिश्रा, सीईओ, ब्रांड रेडियेटर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित उद्यमीगणों को बताया कि इस कठिन समय में जब मार्किट कम समय के लिए खुल पा रहा है, तो कैसे ई-कॉमर्स के माध्यम से एमएसएमई अपने लिए नए रास्ते निकाल सकते हैं। अपने उत्पाद को कैसे इन्टरनेट के माध्यम से कम लागत में दुनिया तक पहुंचा सकते हैं| उन्होंने विस्तार से विभिन्न ई-कॉमर्स वेबसाइट से जुड़ने की प्रक्रिया को बताया। साथ ही खुद की वेबसाइट से मार्केटिंग, फेसबुक मार्केटिंग, इन्स्टाग्राम मार्केटिंग आदि का विस्तार से ज़िक्र किया।

तकनीकी सत्र में इस कार्यालय द्वारा उद्यम रजिस्ट्रेशन (जो कि एमएसएमई के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन है) पर प्रस्तुतीकरण किया गया। सभी उपस्थित उद्यमियों को बताया गया कि उद्यम रजिस्ट्रेशन भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वघोषित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया है जिससे जीएसटी एवं पैन को जोड़ा गया है और जिसे www.udyamregistration,gov.in पोर्टल से निशुल्क किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के उपरांत इसी वैबसाइट से उद्यमी अपना-अपना उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं। यदि भविष्य में किन्हीं उद्यमी द्वारा अतिरिक्त व्यापारिक गतिविधियां भी की जाती हैं, तो इस रजिस्ट्रेशन को आवश्यकता अनुसार इस पोर्टल के माध्यम से संशोधित भी किया जा सकता है। उद्यमियों के सुविधा हेतु यह पूर्णतया ऑनलाइन एवं निशुल्क रजिस्ट्रेशन पोर्टल भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है।

वेबिनार में अतिथि के रूप में दिनेश पासवान, उपाध्यक्ष, डिक्की ईस्ट इंडिया; मेनका सिन्हा, उपाध्यक्ष, बिहार महिला उद्योग संघ; महाबीर प्रसाद बिदासरिया,विभिन्न उद्योग-समूहों के प्रतिनिधिगण, कार्यालय के अधिकारी गण, विभिन्न क्षेत्रों मे कार्य कर रहे उद्यमीगण, शहरी विकास विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत विभिन्न नगर निकायों के शहरी प्रबन्धक समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे| कार्यक्रम में कुल 152 उद्यमियों ने पंजीकृत किया एवं इसमे ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से सम्मलित हु

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!