प्रमुख खबरें

पी एच सी में कोरोना वैक्सीन लेने आए लोगों ने नियम को रखा ताख पर।।

गुड्डू कुमार सिंह -भोजपुर जिला के गड़हनी प्रखंड मुख्यालय में स्थित पीएचसी में कोरोना वैक्सीन दिलाने के लिये अहले सुबह लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो गया था।लोग कोरोना का वैक्सीन दिलाने जरूर आये थे लेकिन अधिकतर लोग मास्क का प्रयोग नहीं किये थे।सोसल डिस्टेंसिग का धज्जियां भी उड़ा रहे थे।वैक्सीन देना कब शुरू हुआ कब खत्म इसका पता कई लोगों को चल ही नहीं पाया।जब तक उनका नम्बर आता कोरोना वैक्सीन खत्म हो चुका था। दर्जनों लोगों को मायूस होकर वापस अपने घरों को लौटना पड़ा। जिसमें भारी संख्या में बुजुर्ग महिला-पुरुष व अधेड़ उम्र के लोग शामिल थे। इसको ले लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली।कोरोना वैक्सीन ए एन एम सुधा कुमारी व कर्मी अरुण कुमार द्वारा दिया जा रहा था।वही आज कोरोना का जांच भी किया गया।100 आर टीपीसी जाँच किया गया।66 एंटीजेन जाँच हुआ जिसमें 65 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आया जबकि एक महिला का रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव आया है।कोरोना पोजेटिव महिला की स्थिति सामान्य है,उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!