ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री फागु चौहान से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्मश्री डॉ०सी०पी०ठाकुर के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मिला।।…

  त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री फागु चौहान से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्मश्री डॉ०सी०पी०ठाकुर के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मिला। उस शिष्टमंडल में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री दीपक ठाकुर और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कुमार शामिल थे।

डॉ०ठाकुर ने महामहिम से बिहार के शिक्षा में गुणात्मक सुधार पर बल दिया। डॉ०ठाकुर ने कहा कि बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है, परंतु यहाँ के छात्रों को सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल पा रहा है। शिक्षा के साथ रोजगार भी उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।

साथ हीं डॉ०ठाकुर ने बिहार के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिन्हा के आदमकद प्रतिमा लगवाने का अनुरोध महामहिम से किया। जिसपर संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से महामहिम ने सरकार को आवश्यक निर्देश दिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!