ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़

सुनील कुमार एवं टिकारी थानाध्यक्ष राम लखन पण्डित के नेतृत्व में फ्लैग मार्च अभियान।

गया/सुमित कुमार मिश्रा  विधानसभा आम चुनाव को निष्पक्ष एवं भय मुक्त वातावरण में सम्पन्न कराए जाने को लेकर टिकारी पुलिस एवं सी आर पी एफ के जवानों ने कम्पनी कमांडर सुनील कुमार एवं थानाध्यक्ष राम लखन पण्डित के नेतृत्व में शनिवार को फ्लैग मार्च किया।सी आर पी एफ एवं पुलिस के जवान क्षेत्र के तेतरिया,जलालपुर, महमद पुर ,तेतारपुर सहित दर्जनों गांवों से पैदल मार्च करते हुए थाना पहुंचे।जवानों ने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी निर्भय होकर अपने अपने क्षेत्र के बूथों पर जाकर अपने मत का प्रयोग करें।पुलिस प्रशासन आप के साथ खड़ा है। वहीं थानाध्यक्ष राम लखन पण्डित ने बताया कि क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च जारी है साथ अवैध शराब कारोबारियों पर नकला कसने के लिए इस दौरान छापामारी अभियान भी लगातार जारी है। फ्लैग मार्च में जवानों के संग पंचानपुर ओ पी अध्यक्ष विभूति भूषण,अवर निरीक्षक गैब्रियल मुर्मू भी शामिल थे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!