ताजा खबर

पटना, 2 अक्टूबर 2020 महात्मा गाँधी की 152वीं जयन्ती, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष पंडित प्रजापति मिश्र की 122वीं आज सदाकत आश्रम में बड़े उत्साह से मनायी गयी।।….

त्रिलोकीनाथ प्रसाद बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा की अध्यक्षता में मनाये गये इस समारोह में कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता सदानन्द सिंह, अभियान समिति के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह सांसद, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 अशोक कुमार विधायक, डा0 समीर कुमार सिंह एम0एल0सी0, कौकब कादरी के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्याँ में कांग्रेस जन उपस्थित थे।इस अवसर पर सदाकत आश्रम स्थित महात्मा गाँधी की मूर्ति पर माल्यापर्ण के बाद गाँधी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि वत्र्तमान सन्दर्भ में महात्मा गाँधी के सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह एवं सहिष्णुता के सिद्धान्त की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि देश के सत्ताधारी दल भाजपा के नेता गोडसे विचारधारा को आगे कर देश में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने में लगे हैं। उन्होंने कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि वे इस अवसर पर संकल्प लें कि महात्मा गाँधी के आदर्श एवं विचार को बनाये रखने के लिये देश में कोई भी त्याग के लिये तैयार रहें।इस अवसर पर कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता सदानन्द सिंह ने कहा कि महात्मा गाँधी, इन्दिरा गाँधी एवं राजीव गाँधी ने देश की एकता एवं अखण्डता को बनाये रखने एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये कुर्बानी दी। उपस्थित नेताओं एवं कांग्रेसजनों ने महात्मा गाँधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं प्रजापत मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धाँजलि अर्पित की।इस अवसर पर राजेश कुमार, बंटी चैधरी, भावना झा सभी विधायक, पूर्व मंत्री डा0 ज्योति, अर्जुन मंडल, पूर्व विधायक अमरनाथ तिवारी, लाल बाबू लाल, सतीश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़, आनन्द माधव, जया मिश्रा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, अम्बुज किशोर झा, राजेश कुमार सिंहा, चन्द्र प्रकाश सिंह, डा0 पुरूषोत्तम मिश्र, उर्मिला सिंह नीलू, धनंजय शर्मा, मो0 शाहनबाज, तरूण कुमार, अरविन्द लाल रजक, सुनील कुमार सिंह, वशी अख्तर, मो0 परवेज आलम, लव कुमार सिंह, शंकर झा, जगन्नाथ पाठक, ज्ञान रंजन, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, मनीष यादव, अखिलेश सिंह, राकेश कुमार सिंहा, हसीब उद्दीन खान, उमेन्द्र सिंह, मिहिर झा, दिलीप कुमार, धर्मवीर शुक्ला, विश्वजी कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन भाग लिया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button